Breaking News

छपरा में भीषण सड़क हादसा, 1 की मौत, 3 घायल, कार के परखच्चे उड़े

 


बिहार के सारण जिले के बनियापुर थानाक्षेत्र के पैगम्बरपुर नगरा मुख्यमार्ग पर हरदी सरेया के निकट रविवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक की मौत गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।  

जानकारी के अनुसार सभी कार में सवार होकर नगरा की ओर तेजी से जा रहे थे, तभी कार अनियंत्रित होकर पोल से जा टकराई। तेज रफ्तार होने के कारण कार के अगले हिस्से की परखच्चे उड़ गए हैं। कार पर ऊर्जा विभाग का बोर्ड लगा है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हादसे में घायल बिजली विभाग के कर्मी या अधिकारी होंगे। 

इस भीषण हादसे में गंभीर रूप से जख्मी तीनों व्यक्ति कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है, जिससे उनकी पहचान हो सके। कार के जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे थे, जहां तीन व्यक्ति घायल अवस्था में कार से कुछ दूर पड़े थे। एक की तो मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दो अन्य बेहोशी की हालत में पड़े थे। वहीं एक व्यक्ति का शरीर कार में ही फंसा था। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत थाने को दी थी। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच कर मृतक की पहचान में जुट गई। वहीं इस हादसे में घायल लागों को अस्पताल भेज दिया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।