रक्सौल में घर में घुसकर महिला को चाकू गोदकर किया जख्मी
रक्सौल | पर्सा जिला के पर्सागढ़ी नगरपालिका वार्ड 3 पकड़िया बड़निहार स्थित मुसहर टोली में अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमले में एक महिला को चाकू से गोद दिया गया।घटना में गम्भीर जख्मी महिला को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक,रविवार को अहले सुबह स्थानीय महिला लक्ष्मीनिया देवी ( 45 )के घर में घुस कर अज्ञात समूह बन्द लोगों ने उसे चाकू से गोद दिया गया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला के माथे समेत शरीर के विभिन्न हिस्सों में छुरा से हमला कर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया।हो हल्ला पर सभी फरार हो गए।मामले की छानबीन शुरु कर दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।