Breaking News

कोलकाता में बहुमंजिला इमारत की 13वीं मंजिल पर लगी आग, 7 लोगों की मौत, ममता भी मौके पर पहुंचीं

 


कोलकाता के स्ट्रैंड रोड इलाके में सोमवार की शाम एक बहुमंजिला इमारत की 13वीं मंजिल पर आग लग गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। इस घटना में अब तक सात लोगों की मौत हो गई है। घटना का जयाजा लेने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौके पर पहुंची हैं। उन्होंने मृतक के परिजनों के लिए दस लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की है। साथ ही परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का भी वादा किया है। 

कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की यह घटना शाम 6:10 बजे हुई। उन्होंने बताया कि आठ दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था। उन्होंने बताया कि हमलोग आग पर काबू करने का प्रयास कर रहे हैं, हमने इमारत को खाली करा लिया है। आपको बता दें कि इसी बिल्डिंग में रेलवे का भी दफ्तर है। 

पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता कमल देव ने पुष्टि की है कि कोलकाता के स्ट्रैंड रोड पर न्यू कोइलाघाट भवन में पूर्वी रेलवे और दक्षिण-पूर्व रेलवे का दफ्तर है। इसके ग्राउंड फ्लोर पर एक कम्प्यूटरीकृत टिकट बुकिंग केंद्र भी है।

इससे पहले, आज दिन में जम्मू और कश्मीर के सोपोर में आग लगने से 20 से अधिक दुकानें जल गईं। हालांकि, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों को अभी तक सोपोर की घटना के पीछे की वजह का पता नहीं चल सका है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।