Breaking News

मोतिहारी। जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक जख्मी

 


मोतिहारी। जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक जख्मी हो गया है। उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। सडक हादसे में मौत के कारण तीन घंटे तक सडक जाम रहा। वहीं वाहनों की लम्बी कतार लगी रही। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चन्द्रहिया के पास कार व बाइक की ठोकर से बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं बाइक सवार एक युवक जख्मी हो गया। मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने मोतिहारी-मुजफ्फरपुर पथ को तीन घंटे तक जाम रखा। जाम के कारण यहां भी वाहनों की लम्बी कतार लगी रही। आक्राशित लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे। बाद में सीओ के आश्वासन पर सड़क जाम समाप्त हुआ। जानकारी के अनुसार डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के हुसेनी खजुरिया गांव निवासी संजय सहनी अपने भाई मिठू सहनी के साथ मोतिहारी आ रहे थे। इसी दौरान पीपराकोठी की तरफ से आ रही कार के चालक ने ठोकर मर दी, जिससे संजय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं उसका भाई मिठू जख्मी हो गया, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर छतौनी थाना के पुलिस निरीक्षक नित्यानंद चौहान, पिपराकोठी थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे, मुफसिस्ल थाना कके दारोगा प्रभाकर पाठक , कन्हैया सिंह के अलावे अंचलाधिकारी संतोष कुमार पंकज ने पहुंचकर सड़क जाम समाप्त कराया व चार लाख का चेक देने का आश्वासन दिया। वहीं मोतिहारी-लखौरा पथ पर सेमरा कुआरी देवी चौक के पास स्कॉरपियो की ठोकर से बाइक सवार शंभू यादव की भी मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार रक्सौल थाना के निमुइयाडीह गांव निवासी शंभू यादव बाइक से मोतिहारी इलाज कराने आ रहे थे। इसी दौरान स्कारपियो ने ठोकर मार दी, जिन्हें जख्मी हालत में मोतिहारी सदर अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने स्कारपिया व कार के अलावा दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है। वहीं मधुबन थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में जख्मी किशोर का इलाज के दौरान छतौनी के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई है। छतौनी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर स्वजनों को सौंप दिया है ।


कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।