Breaking News

27 अप्रैल तक Ranchi Airport पर सभी फ्लाइटों का समय बदला, यहां देखें NEW Flight Timing

 


Ranchi Airport, Jharkhand News रांची से अब भुवनेश्वर के लिए भी उड़ान उपलब्ध है। यह उड़ान कोलकाता से रांची होते हुए भुवनेश्वर जाएगी, इसका शेड्यूल रांची एयरपोर्ट के अधिकारियों ने जारी कर दिया है। इसके अलावा, रांची एयरपोर्ट पर रविवार को विमानों का समय बदल गया है। अब रविवार से सभी उड़ानें सुबह 6:45 बजे से 11:00 बजे तक और शाम 5:00 बजे से 9:15 बजे होंगी। सुबह 6:45 से 11:00 तक 16 विमान और शाम 5:00 बजे से रात 9:15 बजे तक 10 विमान उड़ान भरेंगे।

कुल मिलाकर रोज 26 विमानों की उड़ान होगी। इस तरह, कुल परिचालन 52 उड़ानों का होगा। रांची एयरपोर्ट प्रबंधन ने सभी उड़ानों का टाइम शेड्यूल जारी कर दिया है। गौरतलब है कि रविवार से 27 अप्रैल तक एयरपोर्ट की री कारपेटिंग का काम होगा। इसी वजह से उड़ानों का समय बदला जा रहा है। सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक सभी उड़ानें बंद रहेंगी और इस दौरान रनवे की मरम्मत का काम होगा।

यहां देखें : रांची एयरपोर्ट से आने-जाने वाले विमानों की टाइमिंग

  • दिल्ली रांची दिल्ली गोएयर फ्लाइट : आगमन रात 8:30 बजे, प्रस्थान सुबह 7:30 बजे
  • कोलकाता रांची भुवनेश्वर एयर इंडिया फ्लाइट : आगमन सुबह 7:20 बजे, प्रस्थान 7:45 बजे
  • दिल्ली रांची दिल्ली इंडिगो फ्लाइट : आगमन सुबह 7:25 बजे, प्रस्थान सुबह 7:55 बजे
  • दिल्ली रांची दिल्ली स्पाइसजेट फ्लाइट- आगमन सुबह 7:30 बजे प्रस्थान सुबह 8:00 बजे
  • दिल्ली रांची दिल्ली एयर एशिया फ्लाइट- आगमन सुबह 7:35 बजे, प्रस्थान 8:05 बजे
  • मुंबई रांची मुंबई एयर एशिया फ्लाइट- आगमन सुबह 7:45 बजे, सुबह 8:20 बजे प्रस्थान
  • मुंबई रांची मुंबई इंडिगो फ्लाइट- सुबह 8:00 आगमन, सुबह 8:35 पर प्रस्थान
  • हैदराबाद रांची हैदराबाद इंडिगो फ्लाइट- सुबह 8:10 बजे आगमन, सुबह 8:50 बजे प्रस्थान
  • दिल्ली रांची दिल्ली विस्तारा फ्लाइट- सुबह 8:20 आगमन, सुबह 9:00 बजे प्रस्थान
  • दिल्ली रांची दिल्ली स्पाइसजेट फ्लाइट- सुबह 8:40 बजे आगमन, सुबह 9:10 पर प्रस्थान
  • बेंगलुरु रांची कोलकाता इंडिगो फ्लाइट आगमन सुबह 9:05 बजे प्रस्थान सुबह 9:35 बजे
  • बेंगलुरु रांची बेंगलुरु एयर एशिया फ्लाइट : आगमन सुबह 9:20 बजे प्रस्थान 9:50 बजे
  • अहमदाबाद रांची अहमदाबाद इंडिगो फ्लाइट- आगमन सुबह 9:30 बजे, प्रस्थान सुबह 10:00 बजे
  • बेंगलुरु रांची बेंगलुरु गोएयर फ्लाइट आगमन सुबह 9:40 बजे प्रस्थान, सुबह 10:10 बजे
  • मुंबई रांची मुंबई गोएयर फ्लाइट- आगमन सुबह 10:00 बजे, प्रस्थान सुबह 10:30 बजे
  • मुंबई रांची मुंबई स्पाइसजेट फ्लाइट-आगमन सुबह 10:10 बजे, प्रस्थान 10:40 बजे
  • दिल्ली रांची दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट-आगमन सुबह 10:00 बजे प्रस्थान 10:45 बजे

शाम 5 बजे के बाद की पाली

  • हैदराबाद रांची हैदराबाद इंडिगो फ्लाइट- आगमन शाम 6:25 बजे प्रस्थान 6:55 बजे
  • मुंबई रांची मुंबई गो एयर फ्लाइट- आगमन 6:35 बजे प्रस्थान 7:15 बजे
  • कोलकाता रांची कोलकाता इंडिगो फ्लाइट-आगमन 6:55 बजे, प्रस्थान 7:30 बजे
  • चेन्नई रांची चेन्नई इंडिगो फ्लाइट- आगमन 7:20 बजे, प्रस्थान शाम 7:50 बजे
  • दिल्ली रांची दिल्ली गोएयर फ्लाइट- आगमन 7:40 बजे शाम, 8:10 बजे प्रस्थान 
  • दिल्ली रांची दिल्ली विस्तारा फ्लाइट-आगमन शाम 7:50 बजे प्रस्थान रात 8:25 बजे
  • कोलकाता रांची बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट- आगमन रात 8:00 बजे प्रस्थान रात 8:30 बजे
  • दिल्ली रांची दिल्ली इंडिगो फ्लाइट -आगमन रात 8:05 बजे, प्रस्थान रात 8:35 बजे
  • दिल्ली रांची दिल्ली- गो एयर फ्लाइट आगमन रात 8:30 बजे प्रस्थान सुबह 7:30 बजे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।