Breaking News

Bihar Road Accident : होली मनाने दिल्‍ली से सहरसा आ रहा पूरा परिवार सड़क हादसे का हुआ शिकार, गोपालगंज के पास ट्रक ने रौंदा

 




 कहरा(सहरसा)। होली की छुट्टियाें में अपने घर बनगांव आ रहा पूरा परिवार सड़क हादसे में समाप्त हो गया। दुर्घटना गोपालगंज में हुई। इस घटना के बाद से गांव का माहौल है।

जानकारी अनुसार बनगांव निवासी संजीव झा गुड़गांव में निजी कंपनी में काम करते थे। होली की छुट्टी में पत्नी निमी झा, पुत्री आस्था झा(12), पुत्र राज झा (08) के साथ अपनी कार से गांव आ रहे थे। शनिवार को गोपालगंज के समीप एक ट्रक की टक्कर कार की हो गयी और पूरा परिवार समाप्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे की सूचना गांव पहुंची तो गांव में मातम पसर गया।

ससुराल में रुकते थे संजीव

संजीव झा का गांव बनगांव है। वहीं इनका ससुराल भी बनगांव वार्ड नंबर 11 में है। गांव में अपना घर नहीं रहने के कारण वो छुट्टियों में अपने ससुराल ही ठहरते थे। होली को लेकर पूरा परिवार गांव आ रहा था, लेकिन दर्दनाक हादसे में सब खत्म हो गया।

पिता जमशेदपुर में और भाई मुंबई में

ग्रामीणों ने बताया कि मधुकांत झा के दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र नवीन झा व छोटा संजीव झा हैं। मधुकांत झा जमशेदपुर में टाटा कंपनी में नौकरी करते थे। वहीं पूरा परिवार रहता था। मृतक संजीव के बड़े भाई नवीन झा मुंबई में रिलायंस में बड़े पद पर काम करते हैं। जबकि संजीव झा गुड़गांव में शेयर मार्केट में काम करने वाली कंपनी में नौकरी करते थे। ग्रामीणों को दूरभाष पर ही सड़क हादसे की जानकारी मिली। मृतक के चाचा ने बताया कि बड़ा भाई मुंबई से गोपालगंज के लिए रवाना हो चुका है। इधर मृतक के ससुराल में कोहराम मचा हुआ है।

15 वर्ष पहले हुई थी शादी

ग्रामीणों ने बताया कि संजीव की शादी गांव में वार्ड नंबर 11 निवासी पलटन झा की छोटी पुत्री निम्मी के साथ पंद्रह वर्ष हुई थी। संजीव व निम्मी की दो संतान थे। बेटी आस्था (12) व पुत्र राज (08) थे। गोपालगंज के समीप सड़क हादसे में पूरा परिवार समाप्त हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।