बिहार क्राइम: समस्तीपुर में बदमाशों ने पिस्टल के बल पर राइस मिल मालिक से 6 लाख रुपये लूटे
बिहार के समस्तीपुर में बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने पिस्टल के बल पर एक राइस मिल मालिक से छह लाख रुपये लूट लिए। यह घटना रविवार सुबह करीब 7.45 बजे जिले के मथुरापुर ओपी क्षेत्र के मुक्तापुर तेल डिपो के समीप हुई। घटना की सूचना पर पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार राइस मिलर समस्तीपुर दरभंगा मुख्य पथ के किनारे स्थित दुकान खोलने के लिए पहुंचे थे। मुक्तापुर स्थित दुकान खोल ही रहे थे कि दो बाइक पर सवार छह अपराधी हथियार से लैस होकर पहुंचे रुपयों से भरा बैग लूट फरार हो गए। घटना की सूचना पर मथुरापुर ओपी पुलिस पहुंची और संदिग्ध अपराधियो को पकङने के लिए छापेमारी में जुट गई है। पुलिस की टीमें अलग अलग छापेमारी कर रही है। अपराधियों ने राइस मिल मालिक की मोबाइल भी लूटी है जिसके लोकेशन पर छापेमारी की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।