Breaking News

कोरोना: वायरस की चपेट में आए एक ही परिवार के 8 लोग, पिछले 24 घंटे में मिले 111 नए केस

 


बिहार में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर से तेजी देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे में राज्य के अलग-अलग जिलों में कोविड-19 के 111 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही मरीजों की संख्या बढ़कर 623 हो गई है। इसी बीच पटना के सरिस्टाबाद के एक ही परिवार के 8 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 

परिवार के सभी संक्रमित सदस्यों को सरिस्टाबाद के बुद्धिजीवी नगर के 70 फीट रोड में होम आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी पटना में कोरोना के 50 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद अब इस महामारी के मरीजों की संख्या बढ़कर 300 पर पहुंच गई है।

बिहार के ही अन्य जिलों बेगूसराय में 9, भागलपुर में 7, भोजपुर में 6, गोपालगंज और किशनगंज में तीन, रोहतास में चार नए केस रिपोर्ट किए गए हैं। पटना के दूसरे बड़े अस्पताल एनएमसीएच के दो चिकित्सक भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। दोनों डॉक्टरों के संपर्क में आए कर्मियों की कोरोना जांच कराई जाएगी। 

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।