घोड़ासहन में युवक की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज
घोड़ासहन। -थाना क्षेत्र के श्रीपुर सरेह से 25 फरवरी को युवक के शव की बरामदगी मामले में पुलिस के द्वारा श्रीपुर कसवा ग्राम से मनजीत कुमार नामक युवक को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। मृतक की पहचान कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र के बरवा खुर्द भगवानपुर ग्राम के राजबहादुर यादव उर्फ मजहर यादव के रूप में हुई थी जिसके सिर में गोली मारी गयी थी। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र के अनुसार मृतक के पुत्र अर्जुन कुमार के द्वारा हालांकि अज्ञात के विरूद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी लेकिन पुलिस के द्वारा मोबाइल सीडीआर व तकनीकी जांच के बाद मनजीत का नाम सामने आया जो घटना के बाद दिल्ली निकल भागा था। इधर होली के लिए घर आने की सूचना पर छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अरोपित से पूछताछ की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।