Breaking News

घोड़ासहन/मोतिहारी :- शराब कारोबार में बाप के बाद बेटा हुआ गिरफ्तार

 


घोड़ासहन:-नेपाली शराब के अवैध कारोबार से मोटी कमाई के क्रेज के सामने पुलिस की सख्त कारवाई भी बेअसर साबित हो रही है। नेपाल सीमावत्र्ती झरोखर-पुरनहिया सड़क पर सोमवार की रात घोड़ासहन पुलिस ने बाइक पर नेपाल से लाये जा रहे 60 बोतल शराब के साथ श्रीपुर ग्राम के युवक रवि कुमार शर्मा को गिरफतार कर लिया। तस्करी में प्रयुक्त बाईक को भी जब्त कर लिया गया है। रवि कुमार शर्मा के पिता वकील शर्मा को भी शराब का कारोबार करने के आरोप में पिछले माह ही जेल भेजा गया था जो हाल में ही छूट कर आया है। इसके पूर्व स्थानीय बड़ा बाजार में मीट भूंजा की दूकान पर छापामारी पुलिस ने शराब का कारोबार करते शम्भु प्रसाद को गिरफ्तार कर दूसरी बार जेल भेज दिया है। उसकी दूकान से 54 बोतल नेपाली शराब बरामद किया गया है। पिछले नवम्बर में भी पुलिस ने शम्भू प्रसाद की दूकान से नेपाली शराब बरामद कर उसे जेल भेजा था। 

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।