Bengal Election 2021: ममता बनर्जी को पप्पू यादव का समर्थन, 13 मार्च को रेल चक्का जाम करेगी JAP
पश्चिम बंगाल विधानसभ चुनाव में जन अधिकार पार्टी (लो.) ने तृणमूल कांग्रेस का समर्थन किया है। ममता बनर्जी को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव सहित 12 शीर्ष नेताओं के नेतृत्व में अलग-अलग टीम बनाकर चुनाव प्रचार करेगी। पार्टी की कोर कमेटी की बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे।
कुशवाहा ने कहा कि संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर आगामी 13 मार्च को पार्टी रेल चक्का जाम में पूरी सक्रियता से भाग लेगी। पार्टी की ओर से पटना जंक्शन को केंद्र बनाया जायगा। 15 मार्च को बढ़ते मंहगाई तथा महिला उत्पीड़न के खिलाफ जन अधिकार महिला परिषद् विधानसभा के समक्ष विशाल धरना देगी। वहीं 18 मार्च को सीतामढ़ी के रीगा में बंद पड़े चीनी मील के सामने आमरण अनशन की शुरुआत होगी।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।