बेरोजगार था तो लव मैरेज की, नौकरी मिलते ही बदला इरादा, जानिए फिर ससुराल पहुंची दुल्हन ने कैसे मचाया हंगामा
बिहार के बेगूसराय में ससुराल में एंट्री के लिए एक दुल्हन के हंगामे की खूब चर्चा हो रही है। दुल्हून का आरोप है कि बेरोजगार रहने पर उससे लव मैरेज करने वाले प्रेमी ने नौकरी मिलते ही इरादा बदल दिया। उसे अपनाने से इंकार कर दिया। पति की इस बेवफाई से गुस्साई दुल्हन ने उसके दरवाजे पर जमकर हुंगामा मचाया। परिवारीजनों और रिश्तेदारों के साथ ससुराल पहुंची और धरना देकर दरवाजे पर बैठ गई। दुल्हन ने ऐलान कर दिया कि जब तक ससुराल में उसे एंट्री नहीं मिलेगी वह धरने से नहीं हटेगी। लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो चेताया कि कोई बीच में पड़ा तो उसे देख लेगी। अंतत: समाज के कुछ गणमान्य लोगों ने बीच-बचाव किया और ससुरालवालों से बात कर दुल्हन को ससुराल में एंट्री दिलाई।
बेगूसराय के बछवाड़ा गांव के शिबू टोला में यह हंगामा मंगलवार की रात से बुधवार की शाम तक चलता रहा। दुल्हन पूरी रात ससुराल की चौखट पर बैठी रही। पटना के मोकामा थाना क्षेत्र के कन्हाईपुर गांव की पूनम ने बताया कि पिंटू ने 31 मई 2020 को उसके साथ लव मैरेज की थी। तब वह बेरोजगार था। शादी के बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती रही। उसने कई बार घर ले चलने की बात कही लेकिन पिंटू टालता रहा। वह हमेशा कहता था कि सेना में भर्ती का रिटेन टेस्ट क्वालीफाई कर चुका है, नौकरी हो जाए तो घर ले जाएगा।
ट्रेनिंग में जाने के बाद बंद कर दी बातचीत
पूनम ने बताया कि पिंटू को सेना में नौकरी
मिल गई तो ज्वाइन करने के बाद ट्रेनिंग के लिए भोपाल चला गया। इसके बाद
उसने बातचीत बंद कर दी। तब पूनम को शक होने लगा। अंत में जब उसे यह लग गया
कि नौकरी मिलने के बाद पिंटू ने उसे छोड़ दिया तो उसे यह कदम उठाना पड़ा
ससुराल में एंट्री तक धरने पर बैठी रही पूनम
मंगलवार की रात से बुधवार की शाम तक पूनम
धरने पर बैठी रही। इस वक्त वहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई
थी। अंत में आसपास के गणमान्य लोगों ने सुसराल वालों को समझा बुझाकर पूनम
को घर के अंदर प्रवेश दिलाया।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।