Big Breaking news Bihar Crime: पूर्णिया में डॉक्टर ने पैथोलॉजी संचालक की चाकू मारकर की हत्या, दोनों फर्जी तरीके से चला रहे थे क्लीनिक व पैथॉलोजी
बिहार के पूर्णिया जिले के भवानीपुर बाजार में ग्रामीण चिकित्सक ने फर्जी तरीके से चल रहे पैथोलॉजी के संचालक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। यह घटना शहीदगंज पंचायत के भंगड़ा गांव में शनिवार की दोपहर लगभग तीन बजे हुई। मृतक पास के ही भुरकुंडा गांव का रहने वाला इरशाद था। पुलिस ने फर्जी तरीके से क्लीनिक चला रहे आरोपी हर्ष कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वह वैशाली जिला के महुआ का रहनेवाला है। हत्या के बाद पैथोलॉजी और चिकित्सक के किलीनिक दोनों की जांच की बात भवानीपुर पुलिस के द्वारा कही गयी है। देर शाम तक पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन नहीं दिये जाने के कारण केस दर्ज नहीं हो सका था।
बताया जाता है कि आरोपी चिकत्सक अपने कुछ सहयोगियों के साथ भवानीपुर से
बीकोठी जा रहे थे। इसी दौरान भंगड़ा गांव के नजदीक उसकी और पैथोलॉजी संचालक
के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान चिकित्सक ने उसे चाकू मार दी। चाकू लगने के
बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आरोपी चिकित्सक को उसके सहयोगियों सहित
पकड़ लिया और इसकी सुचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही भवानीपुर
थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी धीरज कुमार, अवर निरीक्षक सुभाष कुमार मंडल
दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घायल को इलाज के लिए भवानीपुर सामुदायिक
अस्पताल पहुंचाया। जहां मौके पर मौजूद डॉक्टर ने उसकी गंभीर स्थिति को
देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद पूर्णिया रेफर कर दिया। पूर्णिया में इलाज के
दौरान पैथोलॉजी संचालक की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर
पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
दोनों में चल रहा था विवाद
मृतक ने भवानीपुर बाजार के पुराने थाना भवन में आरोपी ग्रामीण चिकित्सक को
क्लीनिक उपलब्ध कराया था। बताया जाता है कि पुराने थाना भवन में आरोपी
चिकित्सक और उसकी पत्नी अपना क्लीनिक चला रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर
दोनों में अनबन होने के बाद दंपती बीकोठी बाजार में नया क्लीनिक खोल लिया
था।
डॉक्टर की डिग्री, क्लीनिक व पैथोलॉजी सभी फर्जी : सीएस
पूर्णिया के सिविल सर्जर डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि डॉ. अर्चना सिंह के
नाम से क्लिनिक बगैर किसी निबंधन के चला रहा था। आरोपी फर्जी तरीके से अपनी
पत्नी के साथ मिलकर अवैध रूप से क्लीनिक चला रहा था। विभागीय स्तर से न
इसका निबंधन है और ना ही इनके एमबीबीएस होने का कोई प्रमाण है। जबिक,
पैथोलॉजी का भी यहां से निबंधन नहीं है। दोनों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए
टीम गठित कर दी गई है। अवैध चिकित्सक और पैथोलॉजी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई
की जाएगी।
पैथोलॉजी और क्लीनिक दोनों की होगी जांच: डीएसपी
भवानीपुर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि घटना को
लेकर जो बातें सामने आ रही है उसको लेकर पैथोलॉजी और आरोपी के क्लीनिक की
जांच की जाएगी। मृतक पैथोलॉजी संचालक भवानीपुर बाजार के एक दावा दुकानदार
के साथ मिलकर आरोपी को क्लीनिक उपलब्ध कराने का काम किया था। पुलिस घटना के
सभी बिन्दुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस की जांच की जद में में दवा
दुकानदार भी आ सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।