Breaking News

सारण - बाइक धीरे चलाने को कहा तो व्यक्ति की कर दी पीट-पीटकर हत्या

 


बिहार में सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि बेलदारी गांव निवासी रामेश्वर राय के 40 वषीर्य पुत्र कौशल राय ने शुक्रवार को दिन में अपने ही गांव के किसी व्यक्ति को अपने दरवाजे के पास से तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल चलाने से मना किया था। इस कारण उक्त व्यक्ति से कौशल राय की कहासुनी हो गई थी, जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने शांत करा दिया था।

शुक्रवार की शाम में जब कौशल राय अपने गांव के समीप स्थित बाजार में खरीदारी करने गए तो कुछ लोगों ने दिन में हुए विवाद कोलेकर उसे घेर कर लाठी डंडे से पीट-पीटक कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायलावस्था में परिजन उसे इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए उसे पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर दिया। पीएमसीएच ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद आज पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने शव को छपरा-सीवान राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 531 पर रखकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने में कोशिश कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।