Bihar Board 12th Result 2021: मिलिए आर्ट्स टॉपर खगड़िया की मधु भारती से, आइएएस बनना चाहती हैं
Bihar Board 12th Result 2021 का रिजल्ट आ चुका है। इसमें खगड़िया निवासी और आरलाल कॉलेज की छात्रा मधु भारती और जमुई सिमुलतला के छात्र कैलाश कुमार संयुक्त रूप से आर्ट्स टॉपर आए हैं।
खगड़िया निवासी और आरलाल कॉलेज की छात्रा मधु भारती को 463 अंक मिले हैं। पिता भूगोल विषय में बापूजी स्मारक मिडिल स्कूल मानसी में टीचर हैं वहीं मां रिभा कुमारी हाउस वाइफ है। बता दें कि मधु की बड़ी बहन कृति भारती 2016 की आर्ग्स में ही बिहार टॉपर रही है। मानसी प्रखंड राजाजान गांव है। मधु आईएएस बनना चाहती हैं।
बता दें कि बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी किया। इस साल 10 लाख 45 हजार 950 छात्र-छात्राएं पास हुए। यानी बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में कुल 78.04 फीसदी बच्चे पास हुए। इस रिजल्ट में खास बात रही कि बेटियों के नाम यह रिजल्ट रहा। आर्ट्स, कॉम्रस और साइंस तीनों की टॉपर बेटियां ही रही हैं। विज्ञान में सोनाली प्रथम तो आर्ट्स् में मधु भारती ने टॉप किया। हालांकि, आर्ट्स में सिमुलतला के कैलाश कुमार संयुक्त टॉपर रहे। वहीं, कॉमर्स में सुंगधा ने टॉप किया। रिजल्ट जारी करने के दौरान अपर मुख्य सचिव संजय कुमार और बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर मौजूद रहे। विद्यार्थी onlinebseb.in और biharboardonline.bihar.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।