मोतिहारी :- जन अधिकार पार्टी ने किया बन्दी का समर्थन.
पेट्रॉल, डीजल ,बढ़ती हुई महंगाई ,बिहार में बढ़ते अपराध, हत्या ,बलात्कार,लूट, बिहार पुलिस शहस्त्र बिल एवम कृषि कानून के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आहूत भारत बन्दी का जन अधिकार पार्टी ने समर्थन किया ,जन अधिकार पार्टी पूर्वी चंपारण के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मोतिहारी शहर को बंद करवाकर बन्दी को सफल बनाया, जन अधिकार पार्टी के प्रदेश सचिव सह पूर्व प्रत्याशी 21ढाका विधानसभा श्री अभिजीत सिंह ने कहा कि बिहार और केंद्र की एनडीए सरकार किसान विरोधी है ,एक तरफ देश के अनदाता किसान लगभग दो माह से आन्दोलन रत है लेकिन सरकार को किसानों से वार्ता करने का समय नही है ,श्री सिंह ने कहा कि बिहार शहस्त्र पुलिस बिल जन विरोधी है इसे सरकार अविलम्ब वापस ले ,जाप नेता अभिजीत सिंह ने बढ़ती हुई महंगाई पर बोलते हुए कहा कि पेट्रॉल डीजल को जीएसटी के अंदर लाया जाय, श्री सिंह ने कहा कि जब तक सरकार तीनो काले कानून को वापस नही लेती है और एमएसपी को गारंटी नही देती है तब तक जन अधिकार पार्टी आंदोलन करेगी, साथ ही साथ विधानसभा में विधायकों के साथ दुर्व्यवहार की घटना को श्री सिंह ने कड़े शब्दों में निंदा की,बन्दी को जन अधिकार पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र त्यागी, जिलाध्यक्ष पवन सिंह, छात्र जिलाध्यक्ष आकाश सिंह ,छात्र नगर अध्यक्ष तबरेज सैफी, अरबाज सैफी, नरेंद्र सिंह, विकास कुमार,अरमान सैफी, निशान्त कुमार ,भुलेंद्र यादव सहित सैकड़ों पार्टी और कार्यकर्ताओं ने सफल बनाया
अभिजीत सिंह जन अधिकार पार्टी

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।