Breaking News

Bihar Road Accident: बिहार के खगड़िया जिले में तीन जगहों पर अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक राजस्व कर्मचारी समेत तीन लोगों की मौत

 


बिहार के खगड़िया जिले में तीन जगहों पर अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक राजस्व कर्मचारी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे मानसी, मुफस्सिल व अलौली थाना क्षेत्र में हुए। 

शनिवार की देर रात कुम्हरचक्की निवासी राजस्व कर्मचारी प्रभाष कुमार(47) दनौली फुलवरिया से  वापस घर आ रहे थे। इसी दौरान वे एनएच 31 पार कर रहे थे कि बेगूसराय की ओर से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उनको इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। बेगूसराय ले जाने के दौरान रहीमपुर के निकट उनकी मौत हो गई।  

वहीं मानसी थाना क्षेत्र में एनएच 31 पर चुकती के निकट सड़क दुर्घटना में एक शिक्षक की मौत हो गई। मृतक की पहचान परबत्ता थाना के बलहा गांव निवासी उमाकांत राय (55) के रूप में की गई। वे मध्य विद्यालय गंगिया में वे कार्यरत थे और शनिवार को रोज की तरह स्कूल से बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान चुकती के निकट पीछे से आ रहे एक ट्रक ने कुचल उनको कुचल दिया। परिजनों ने इलाज के लिए उनको बेगूसराय के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया उनकी मौत हो गई।  

इधर अलौली-बखरी पथ पर जोगिया के निकट दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक जख्मी हो गया। मृत युवक की पहचान ईचरुआ पंचायत के अम्बा निवासी अमन कुमार (18) के रूप में की गई। वहीं दूसरे बाइक सवार हरिपुर गांव के छोटू कुमार का ईलाज निजी क्लिनिक में किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।