Breaking News

बिहार के दो युवकों की यूपी में गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

 


बिहार के सासाराम में काराकाटा थाना क्षेत्र के गोरारी एवं जमुआ के निवासी दो युवकों की उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह खबर मिलते ही उनके गांव में सनसनी फैल गई। परिजन रोने-बिलखने लगे। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोरारी के निवासी घुघली यादव का पुत्र पिंटू कुमार यादव और जमुआ के निवासी जमींदार साह का पुत्र ओम कुमार की हत्या अपराधियों द्वारा गोली मारकर की गई है। रविवार की सुबह में दोनों युवकों का शव मिर्जापुर जिला के चुनार के समीप सड़क के किनारे फेंका हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की भरपूर कोशिश की। 

मृतकों की शिनाख्त होने के उपरांत घटना की सूचना काराकाट थाना को दी गई। इस मामले में एक अन्य युवक की हत्या होने की बात कही जा रही है। तीसरा युवक अमरी तालाब के निवासी राजेंद्र सिंह का पुत्र पिंटू कुशवाहा है। पुलिस के अनुसार तीनों युवकों की गोली मारकर हत्या की गई है। यूपी पुलिस की सूचना पर मृतकों के परिजन शव लेने के लिए रवाना हो चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।