गड़खा:- लूटपाट कर भाग रहे अपराधियों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़ा
गड़खा में एक राहगीर से मोबाइल, पर्स और अन्य सामान लूट कर भाग रहे युवकों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। हालांकि उसके तीन अन्य साथी पैदल भागने में सफल रहे। पकड़ा गया युवक रिशु कुमार गड़खा थाना क्षेत्र के सरगट्टी गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में पीड़ित सरगट्टी गांव निवासी उपेंद्र कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करा कर कहा है कि शनिवार की रात वह बाइक से छपरा से घर लौट रहा थे। इसी दौरान सरगट्टी देवी स्थान के पास पहुंचते ही तीन युवकों ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट के क्रम में तीनों युवकों ने कहा कि रुपये, मोबाइल व अन्य जो भी सामान है उसे निकाल कर जल्दी दे दो नहीं तो गोली मार देंगे। युवकों ने पॉकेट में रखे मोबाइल, पर्स व ड्राइवरी लाइसेंस छीन लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों युवक अलोनी बाजार की तरफ भाग निकले। उनके शोर मचाने पर ग्रामीणों ने भागते हुए एक युवक पकड़ लिया। जब वे नजदीक पहुंचे तो तो उन्होंने उसकी पहचान सरगट्टी गांव निवासी रिशु कुमार के रूप में की। पकड़े गए युवक ने तीन साथियों की पहचान बताई। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद रिशु कुमार पाठक को जेल भेज दिया। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।