दरियापुर:- मां-बेटे की पिटाई कर घर में लूटपाट
दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अकिलपुर में पट्टीदारों ने मां-बेटे की जम कर पिटाई कर दी और घर से नकद सहित गहने आदि लूट लिए। पीड़िता मीना देवी ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में उसने कहा है कि वह अपने दरवाजे पर थी और घर मे हिस्सेदारी के लिए पट्टीदार के लोगों से बात कर रही थी। इस बीच सभी पट्टीदार मिल कर उसकी पिटाई करने लगे। उसका पुत्र गोलू कुमार बचाने आया तो उसे भी बेरहमी से पीटा गया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि सभी लोग मिलकर उसके घर में रखे पांच हजार रुपए नकद,गहने आदि ले लिए। घर मे तोडफ़ोड़ भी कर दी गई। एफआईआर में उसने बुधन राय, दीनदयाल राय, अभय कुमार सहित सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।