अमनौर में नल जल योजना में गड़बडी के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, जाने पूरा मामला
अमनौर । प्रखंड के शेखपुरा पंचायत के पकड़ीडीह गांव वार्ड संख्या 01 में नल -जल योजना में अनियमितता के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूटा । स्थानीय लोगों ने जल मीनार के समीप जनप्रतिनिधियों व प्रशासन के विरोध में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया । ग्रामीण नल -जल योजना में गड़बड़ी से काफी नाराज थे । सरकार द्वारा लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद लोग नल जल की सुविधा शुद्ध पेय जल आपूर्ति से वंचित हो रहे हैं। ग्रामीणो का कहना था कि नल-जल योजना का कार्य जैसे -तैसे आधा-अधूरा छोड़ दिया गया है । उपकरण व पाईप मानक के अनुरूप नहीं लगाए गए हैं। हद तो यह कि मुख्य आपूर्ति पाइप भी बिना गडढा खोदे बिछाए हुए दिख रहे हैं । जिससे यत्र -तत्र जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो रही है । लगभग दो दर्जन ऐसे परिवार है जिनके घरों तक नल -जल योजना की पाइप भी नहीं पहुंचाई गई है । लोगों का कहना है कि सरकार की तीन वर्ष बाद भी शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो रहा है । शिकायत के बाद भी अधिकारी नजर अंदाज कर रहे हैं । प्रदर्शन करनेवालों में इन्द्रजीत सिंह सुबोध सिंह, रवींद्र सिंह , बैजंती देवी,सुमांती देवी, गीता देवी, अहिल्या देवी , उर्मिला कुंवर, कलावती देवी, गीता कुंवर, मोहन साह , विश्व मोहन राम, अजीत राम, सन्तोष कुमार , सहित दर्जनों लोग शामिल थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है । तकनीकी जेई एम डी राजा ने बताया कि दो बार संबंधित वार्ड सदस्य को नोटिस किया जा चुका है। बताते चलें कि लगभग तीन वर्ष पूर्व सात निश्चय के तहत मुख्य मंत्री पेयजल योजना का तत्कालीन जिलाधिकारी पदाधिकारी हरिहर प्रसाद ,एसडीओ संजय राय की मौजूदगी में उद्घाटन किया गया था ।बीडीओ विभु विवेक ने कहा कि कि सरकार की योजनाओं के कार्यान्वयन को लेकर सख्त है । प्रखण्ड के प्रत्येक वार्ड में नल जल योजना की जांच कराई जाएगी । जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।