Breaking News

छपरा:- सिपाही बहाली की परीक्षा में एक मुन्ना भाई गिरफ्तार, ब्लूटूथ डिवाइस से कर रहा था नकल |

 




 छपरा। शहर के 29 केंद्रों पर केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) बिहार पुलिस संगठन में सिपाही के रिक्त 8451 पद पर चयन के लिए रविवार को दो पालियों में परीक्षा हुई। परीक्षा के प्रथम पाली 14736 परीक्षार्थियों में 12622 उपस्थित एवं 2114 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। वहीं द्वितीय पाली में 14736 परीक्षार्थियों में 12667 उपस्थित और 2069 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे।

थर्मल स्क्रीनिग के बाद कराया गया प्रवेश :

परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद हॉल में प्रवेश कराया गया। कोविड -19 के प्रोटोकॉल को लेकर एक बेंच पर दो परीक्षार्थियों को ही बैठाया गया था। एलएनबी उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर निकल रही परीक्षार्थी ममता कुमारी ने बताया कि गणित का प्रश्न कठिन था,जिससे परेशानी हुई। वहीं सुनिता सिंह ने कहा जीके-जीएस थोड़ा आसान था। परीक्षा कदाचार मुक्त वातारण में संचालित करने के लिए केंद्रों पर पुलिस बल व मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की वीडियोग्राफी भी कराई गई। 

ब्लूटूथ डिवाइस से कर रहा था नकल :

 बिहार पुलिस संगठन में सिपाही की परीक्षा में छपरा सेंट्रल पब्लिक स्कूल घोष कॉलोनी परीक्षा केंद्र पर एक मुन्ना भाई को पकड़ा गया। परीक्षार्थी अपने कान के अंदर ब्लूटूथ डिवाइस लगाकर नकल कर रहा था। । हॉल में टीप की आवाज आने के बाद वीक्षक ने पकड़ा। जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। गिरफ्तार परीक्षार्थी सारण जिले के मांझी थानाक्षेत्र के नटवर गोपी निवासी मो. मुस्लिम का 21 वर्षीय पुत्र मो. राशिद हुसैन बताया जाता है। बताया जाता है कि सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने परीक्षार्थी के कान से ब्यूटूथ डिवाइस निकाला। इस संबंध में छपरा सेंट्रल स्कूल केंद्र के केंद्राधीक्षक प्रदीप कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।

प्रशासनिक पदाधिकरियों ने की जांच :

केंद्रीय चयन पर्षद के सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा की जांच प्रशासनिक पदाधिकारियों ने किया। परीक्षा के नोडल आफिसर एमडीएम डॉ. गगन समेत सदर अनुमंडल पदाधिकारी अरूण कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने परीक्षा की जांच। 

परीक्षा केंद्रों पर तैनात थे सशस्त्र पुलिस बल :

सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर केन्द्र पर जोनल दण्डाधिकारी, स्टैटिक दण्डाधिकारी, गस्ती दण्डाधिकारी, उड़नदस्ता दल दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, 1-4 सशस्त्र बल एवं महिला सिपाही की प्रतिनियुक्ति की गइ्र थी।

परीक्षा को ले बना था नियंत्रक कक्ष :

सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर में में जिला नियंत्रण कक्ष बनाया गया था। जिसका नं0-06152-242444 था, जो सुबह 07:30 बजे से 6:00 बजे संध्या तक कार्यरत था। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी पदाधिकारी कार्यपालक पदाधिकारी सदर आई.वी.मोरगेन (मोबाइल नं0-9304259750) मौजूद थे। 

 परीक्षा केंद्र की जानकारी देने को ले बनाया था हेल्प डेस्क :

सिपाही बहाली की परीक्षा देने आएं परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों का रास्ता बताने के लिए समाजसेवी जितेंद्र कुमार ने नगरपालिका चौक पर हेल्प डेस्क् बनाया था। जहां से वे अपने सहयोगियों के साथ परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों का रास्ता बता रहे थे, ताकि बाहर से आए परीक्षार्थियों को केंद्र पर पहुंचने में देरी न हो। 

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।