पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल की बेटी कल्पना ने इंटर साइंस की परीक्षा में प्राप्त किया चौथा स्थान
रक्सौल । पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल शहर के नागा रोड की बेटी कल्पना कुमारी ने इंटरमीडिएट साइंस की परीक्षा में चौथा स्थान प्राप्त की है। उसे साइंस की परीक्षा में 468 नंबर प्राप्त हुआ है। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन बधाई देने घर पहुंच रहे है। कल्पना शहर के नागा रोड वार्ड नंबर 22 निवासी अनिल पंडित माता कुंती देवी की पुत्री है। वह दो बहन एवं एक भाई है। उसके पिता भारत-नेपाल के सीमावर्ती शहर रक्सौल-वीरगंज के बीच टेंपों चालक है। विषम परिस्थितयों का सामना करते हुए कल्पना अपनी पढ़ाई की है। उसकी सफलता पर माता-पिता के साथ-साथ परिजन एवं स्थानीय लोगों को गर्व है। दैनिक जागरण से बातचीत में कल्पना ने बताया कि उसकी सफलता का श्रेय उसके माता-पिता को है। इसके बाद वह अपने गुरु रोशन कुमार, विशाल कुमार एवं एस प्रियदर्शी चौबे को भी श्रेय दी है। उसने बताया कि कोरोना महामारी को लेकर लॉकडाउन हो गया था। जिसे वाहनों का परिचालन बंद हो गया था। ऐसे में परिवार का भरण-पोषण करना बेहद कठिन हो गया था। ऐसी परिस्थितियों में पापा काफी परिश्रम से हमलोगों का परवरिश करते आ रहे है। तभी मैंने मन बना लिया था कि इंटरमीडिएट साइंस की परीक्षा में अव्वल स्थान प्राप्त करुंगी। इसके लिए ²ढ़ निश्चय के साथ पढ़ाई करती रही। माता कुंती देवी ने बताया कि कल्पना पढा़ई के साथ-साथ घर के कामकाज में भी हाथ बंटाती थी। वह दो बहन एवं एक भाई है। जिसमें बड़ा भाई अजीत कुमार पटना में रहकर ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे है। वहीं बड़ी बहन अर्चना कुमारी व कल्पना दोनों एक साथ इंटरमीडिएट साइंस की परीक्षा दी थी। जिसमें कल्पना को 468 नंबर प्राप्त हुआ है। वहीं बहन अर्चना को 433 नंबर प्राप्त हुआ है। दोनों ने अपनी पढ़ाई शहर के काड़ीहार चौक स्थित राजाराम साह इंटर कॉलेज से की है। आगे कल्पना ने बताया कि वह सिविल सर्विसेज की तैयारी करेगी। जिसमें सफल होकर अपने परिवार एवं शहर का नाम रोशन करेगी । साथ ही साथ देश की सेवा करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।