मोतिहारी मठिया जिरात मुहल्ला के लाल शाकिब ने इंटरमीडिएट परीक्षा में राज्य स्तर पर लहराया परचम
मोतिहारी । बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा में शहर के मठिया जिरात मुहल्ला निवासी मो. शाकिब ने पूरे बिहार में तीसरा स्थान लाकर जिले का नाम राज्य स्तर पर रोशन किया है। जिला स्कूल के छात्र शाकिब के पिता मो. फिरोज आलम एक निजी विद्यालय में शिक्षक हैं। यहां बता दें कि शाकिब को बारहवीं के विज्ञान के पीसीबी (फिजिक्स, केमेस्ट्री व बायोलॉजी) संकाय में कुल अंक 500 में 469 अंक प्राप्त हुआ है। वे अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां नुजहत परवीन को देते हैं। शाकिब ने बताया कि उनका अगला लक्ष्य दिल्ली एम्स में नामांकन लेना है। इसके लिए वे फिलहाल पूरी शिद्दत से नीट की परीक्षा की तैयारी में लगे हैं। जबकि, आगे चलकर वे विशेषज्ञ न्यूरोलॉजिस्ट बनना चाहते हैं। वहीं बेटे की सफलता से उत्साहित पिता फिरोज आलम बताते हैं कि शाकिब का बचपन से हीं पढाई की तरफ ज्यादा झुकाव रहा है। यहीं कारण है कि आज उन्हें यह सफलता मिली है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।