छपरा /दिघवारा:- देसी कट्टा व कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार
दिघवारा। थाना क्षेत्र के बसतपुर गांव के सामने चचरी पुल के पास शंभू राय की झोपड़ी के समीप से पुलिस ने शराब के नशे में धुत एक अपराधी को देसी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी पटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी मनोहर राय बताया जाता है । इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बसतपुर के सामने दियारा क्षेत्र में देशी कट्टा के साथ कोई घूम रहा है। इसी सूचना पर पहल करते हुए सबइंस्पेक्टर शशिरंजन प्रकाश व एसआई बीरेंद्र राम ने मौके पर पहुंचकर उक्त अपराधी को एक देशी कट्टा एक जिंदा कारतूस व एक मोबाइल के साथ धर दबोचा। थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी को जेल भेज दिया।प्रभारी थानाध्यक्ष लव कुमार द्विवेदी ने अपराधी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।