छपरा:- एक्सिस बैंक के एटीएम को चोरों ने गैस कटर से काटने का किया प्रयास
छपरा। शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंचौरा बाजार स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटने का प्रयास चोरों ने किया लेकिन एटीएम से कैश लेकर भागने में सभी लोग विफल रहे हैं। गैस कटर से भी एटीएम का लॉक नहीं कट पाया। जब इसकी सूचना मुफस्सिल थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर दयानंद सिंह को मिली तो वह दल बल के साथ पहुंचे। उधर इसकी सूचना एक्सिस बैंक को दी गई लेकिन इसकी सुधि लेने के लिए भी बैंक की ओर से कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचे। मालूम हो कि एक्सिस बैंक की एटीएम यहां 24 घंटे के लिए खुली रहती है लेकिन एक भी गार्ड की व्यवस्था बैंक के द्वारा नहीं की गई है। पुलिस ने तत्काल गैस वेल्डिंग से शटर को लॉक करा दिया है। एटीएम में कितने रुपए रखे गए हैं या अभी तक पता नहीं चल पाया है। जानकारी हो कि शहरी क्षेत्र और देहाती क्षेत्रों में जहां-जहां एटीएम खुले हैं संबंधित बैंकों के उसमें कुछ ही बैंकों के गार्ड एटीएम की सुरक्षा में रहते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।