Breaking News

होली पर झारखंड से बिहार जाने वाली ट्रेनों में लगाएं जाएंगे अतिरिक्त कोच, देखें पूरी लिस्ट

 


होली के मौके पर झारखंड से बिहार जाने वाले यात्रियों को इस बार परेशानी नहीं होगी। रांची डिवीजन की ओर से इसको लेकर पर्याप्त ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। इसमें से ज्यादातर ट्रेनें पहले से ही चलाई जा रही है। रांची डिवीजन के सीपीआरओ नीरज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि होली के मौके पर बिहार या फिर दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी नहीं होगी। बस वे अपना टिकट समय पर आरक्षित करा लें।

रांची से बिहार खासकर मिथिलांचल जाने के लिए:
07005 हैदराबाद रक्सौल (शुक्रवार)
07007 सिकंदराबाद दरभंगा (बुध, रवि)
इसके अलावा, सीमांचल और पटना समेत मगध की ओर जाने वाली ट्रेनें भी पर्याप्त संख्या में चल रही है:
हटिया इस्लामपुर (डेली)

हटिया पूर्णिया कोर्ट (डेली)
रांची पटना जनशताब्दी (डेली)
हटिया गोरखपुर मौर्य एक्स (डेली)
राउरकेला जयनगर एक्स. (हफ्ते में 3 दिन)

दिल्ली जाने के लिए भी हफ्ते में 7 से ज्यादा ट्रेन हैं। 4 दिन राजधानी और 3 दिन गरीब रथ एक्सप्रेस चलाई जा रही है। संबलपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस से भी यात्री दिल्ली तक सफर कर सकते हैं। सीपीआरओ ने बताया कि समय अनुसार यात्रियों की संख्या को देखते हुए कोच की संख्या और बर्थ बढ़ाई जा सकती है।

वहीं दूसरी तरफ धनबाद डिवीजन के कुसुंडा में नान इंटरलॉक का कार्य जारी रहने की वजह से रांची डिवीजन की 7 ट्रेनों के परिचालन रूट में 10 से 16 मार्च तक के लिए बदलाव किया गया है।
1. धनबाद एलेप्पी (10 से 16 मार्च)
2. एलेप्पी धनबाद (8 से 16 मार्च)
3. हावड़ा रांची शताब्दी एक्सप्रेस (10 से 16 मार्च)
4. रांची हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस (10 से 16 मार्च)
5. दरभंगा सिकंदराबाद (12 और 16 मार्च)
6.रक्सौल हैदराबाद (14 मार्च)
7. मालदा टाउन सूरत (13 मार्च, साप्ताहिक)

ये तमाम ट्रेनें 10 मार्च से 16 मार्च तक के बीच कुसुंडा-कतरासगढ़ रूट के बजाय गोमो होकर चलेंगी। वर्तमान में कोरोना को देखते हुए रांची डिवीजन से कुल 66 जोड़ी ट्रेनों में से 40 जोड़ी ट्रेनें ही वर्तमान में चलाई जा रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।