प्रेमी की हत्या में सेंट्रल जेल में बंद गर्भवती महिला को जमानत पर छुड़ाने फर्जी ऑडर लेकर पहुंचा युवक
बिहार के मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल में उस समय सनसनी मच गई जब कोर्ट का फर्जी रिलीज ऑर्डर लेकर एक युवक गर्भवती महिला को जमानत पर छुड़ाने जेल पहुंचा और जेलर को कोर्ट का रिलीज ऑर्डर भेजवाया। रिलीज आर्डर के आधार पर जेल प्रशासन ने जब प्रेमी की हत्या के मामले में बंद महिला को इसकी जानकारी दी तो वह हैरान हो गयी। महिला ने जेल अधिकारी को बताया कि उसने न बेल बॉन्ड भरा है और न ही उसका ठप्पा लिया गया है। इसके बाद जेल प्रशासन हरकत में आया और छानबीन शुरू की।
जांच के दौरान रिलीज ऑर्डर पर मुहर और दस्तखत गलत पाया गया। हालांकि, अधिकारियों के दस्तखत और मुहर एकदम मिलते जुलते थे। बारीकी से देखने पर अंतर पकड़ में आया। इसके बाद जेल अधीक्षक ने आगे की कार्रवाई के लिए उसे सीजेएम कोर्ट को मैसेंजर से लौटा दिया। इस बीच रिलीज ऑडर लेकर जेल पहुंचा युवक मौके से फरार हो गया।
इधर, जेल अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि फर्जी रिलीज ऑर्डर मिला था। बंदी के बताने के बाद उसकी जांच की गई। इसमें वह गलत निकला। उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सीजेएम की कोर्ट को लौटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके साथ बंदी ने भी आवेदन दिया। वह जमानत पर बाहर नहीं जाना चाह रही है। उसने अपनी जान को खतरा बताया है। इसे भी कोर्ट को भेज दिया गया है। कोर्ट के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बॉयफ्रेंड की हत्या में जेल में है बंद :
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, अहियापुर के सिपाहपुर के ओमप्रकाश सिंह बीते साल
नौ मार्च 2020 को जीरो माइल से लापता हो गया था। उसकी मां सबनम देवी ने
अपहरण को लेकर अहिापुर थाने में एफआईआर करायी थी। कुछ दिन बाद युवक का
मीनापुर इलाके में शव मिला था। इसके बाद सीतामढ़ी के महिन्द्रवारा की सोनी
देवी का नाम सामने आया था। युवक के परिजन ने उसपर हत्या कराने का आरोप
लगाया था। अहियापुर पुलिस कांड में हत्या की धारा जोड़कर महिला सोनी को
गिरफ्तार किया। करीब छह माह से वह सेंट्रल जेल में बंद है।
जेल में बंद सोनी है गभवर्ती :
जेल अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सोनी गर्भवती है। उसका इलाज जेल
अस्पताल में होता है। उन्होंने बताया था कि जब वह जेल में आयी थी। उस वक्त
ही गर्भवती है। पूछने पर उसने बताया था कि उसने ओमप्रकाश से प्रेम विवाह
किया है। बच्चा उसी का है। उसकी हत्या के बाद भी वह बच्चे को जन्म देना
चाहती है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।