मोतिहारी :- करंट लगने से युवक की मौत, घर में मचा कोहराम
हरसिद्धि | थाना क्षेत्र के कृत पुर पंचायत के गोइठाहा गांव में रविवार को करंट लगने से एक 34 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक दशरथ पासवान गोठाहा गांव निवासी झापस पासवान का इकलौता पुत्र था । घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह, एएसआई सफी अहमद खान सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के चौदह वर्षीय पुत्र अजीत ने अपने पिता को मुखाग्नि दी।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।