मोतिहारी । जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान शुक्रवार की देर रात मुखिया पति समेत पांच- छह अज्ञात लोगों ने पुलिस टीम पर हमला, प्रशिक्षु डीएसपी सहित छह पुलिसकर्मी जख्मी
मोतिहारी । जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान शुक्रवार की देर रात मुखिया पति समेत पांच- छह अज्ञात लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले में प्रशिक्षु डीएसपी सह प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। जख्मी पुलिसकर्मियों का इलाज पीएचसी तुरकौलिया में किया गया। मामले में शनिवार को प्रशिक्षु डीएसपी ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया है कि शुक्रवार की रात करीब 12 बजे गश्ती के दौरान शंकरसरैया चौक के समीप मोतिहारी से कोटवा जाने वाले रोड पर अवैध शराब व अवैध हथियार की सूचना पर वाहन जांच कर रहे थे। इसी बीच मोतिहारी से कोटवा जा रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी आती दिखी। जिसके आगे प्लेट पर संरक्षक लिखा हुआ था। उक्त गाड़ी को जांच के लिए रोका गया। उसमें अगले सीट पर बैठे युवक ने खुद को गृहरक्षक का नेता बताते हुए गाड़ी चेक न करने की बात कही। वही आगे बैठे युवक से नाम पूछने पर रघुनाथपुर ओपी थाना क्षेत्र के मजूरांहा गांव निवासी संजय यादव बताया। साथ ही खुद को भोपतपुर उतरी पंचायत के वर्तमान मुखिया श्वेता देवी का पति बताया। गाड़ी में पांच-छह अन्य लोग भी सवार थे। सभी के मुह से शराब की दुर्गंध आ रही थी। पुलिस ने कहा कि आप सबका मेडिकल जांच कराया जाएगा। इतना सुनते ही संजय यादव क्रोधित हो गया और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगा। साथ ही पुलिस प्रशासन का अभद्र भाषा मे नाम लेते हुए कहा कि पुलिस हमारी कुछ नहीं कर सकती। उसके बाद पुलिस बल के सहयोग से संजय को पुलिस जीप में बैठा लिया गया। इसके बाद उनके साथ स्कोर्पियो में बैठे अन्य समर्थकों ने पुलिस बल पर हमला बोल दिया। साथ ही संजय को जबरन पुलिस गाडी से उतार लिया। हमले में आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। घायलों में चालक सुधीर कुमार, पुलिस प्रभाकर राय, रामेश्वर राय समेत अन्य है। स्कार्पियो पर बैठ संजय यादव ने गोली मारने की धमकी देते हुए कोटवा की ओर भाग गया। प्रशिक्षु डीएसपी श्री सिंह ने बताया कि संजय यादव व उसके सहयोगियों पर शराब पीकर पुलिस के साथ दुर्व्यवहार कर हमला करने व जान से मारने की धमकी तथा सरकारी कार्य को बाधित करने के आरोप में प्राथिमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।