BPSC 66th Mains Exam 2021: बीपीएससी की 66वीं मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की अधिसूचना जारी
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 66वीं मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया की अधिसूचना जारी हो गई। मुख्य परीक्षा पांच जून को होगी। ऑनलाइन आवेदन चार अप्रैल से 30 अप्रैल तक कर सकेंगे। इसकी विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर उपलब्ध है।
आयोग के कार्यालय में संबधित दस्तावेजों के साथ हार्ड कॉपी जमा कराने की अंतिम तिथि सात मई है। मुख्य परीक्षा तीन विषयों की होगी। इसमें हिन्दी (100 अंक) और दो पेपर सामान्य अध्ययन (300-300 अंक) शामिल हैं। इसके अलावा आयोग की अधिसूचना में दिए गए 34 विषयों में से किसी एक विषय को रखना अनिवार्य है। यह 300 अंकों का होगा। परीक्षा विशेषज्ञ डॉ एम रहमान ने बताया कि अभी छात्रों के पास काफी समय है। नियमिय तौर पर लिखने का अभ्यास करें। नोट्स भी बनाएं।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।