Breaking News

बिहार में शर्मनाक वारदात, शौच के लिए निकली किशोरी को अगवा कर किया गैंगरेप, विरोध करने पर मारपीट भी की, विधायक संग DSP की हुई तू-तू ,मैं-मैं

 


बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मनचलों ने शौच करने जा रही किशोरी को अगवा कर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। इस शर्मनाक घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय राजद विधायक राहुल तिवारी ने प्रशिक्षु डीएसपी सह थानेदार को इसकी सूचना दी। इस दौरान थानेदार की विधायक से मोबाइल पर तू-तू,मैं-मैं हुई। 

विधायक ने डीएम-एसपी से ऑडियो क्लिप के साथ इस बात की शिकायत कर किशोरी को न्याय दिलाने के लिए खुद समर्थकों के साथ शाहपुर थाना पहुंच गये। इसे ले थाने में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। 

बताया जाता है कि किशोरी शौच करने दिन के साढ़े ग्यारह बजे जा रही थी। इसी दौरान उक्त गांव में नानी घर रहने वाले एक युवक ने अपने मित्र को साथ लेकर बाइक से पहुंचा। दोनों ने किशोरी का मुंह दबा कर अगवा कर लिया। फिर बदमाशों ने किशोरी को जबरन बैठा बधार में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। 

किशोरी के रोने की आवाज सुन जब खेत देखने वाले मौके पर पहुंचे तो मनचलों ने उनके साथ भी मारपीट की। फिर गांव में सूचना आने पर लोगों को इस बारे में जानकारी हुई। विधायक थाने में बैठ पीड़िता की एफआईआर व मेडिकल जांच अविलम्ब कराने की मांग उठाई। विधायक के थाने पर पहुंच कर पहल करने के बाद काफी देर बाद पुलिस ने पीड़िता को  मेडिकल जांच कराने के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।