वैशाली: होली के दिन बुझा घर का चिराग, 2 बच्चों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
बिहार के वैशाली जिले में सोमवार को होली के दिन पोखर के डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। ये दर्दनाक हादसा चेहराकलां के मथनामिलिक में हुआ। बच्चों के डूबने से हुई मौत की खबर मिलने के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं दूसरी ओर वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने भूमि विवाद में अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लगुरांव बिलनपुर निवासी लालबचन मांझी (60 वर्ष) का रविवार की देर रात अपने छोटे भाई ललन मांझी के साथ भूमि में हिस्सा को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद ललन मांझी ने लालबचन मांझी की तेज धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।
घटना को अंजाम देने के बाद ललन मांझी फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है। इस सिलसिले में संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।