Breaking News

Bihar: मधुबनी में होली के दिन जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी, एक की मौत, 5 घायल



बिहार के मधुबनी जिले में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गई। होली के दिन हुए इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। 

एसपी डॉ सत्यप्रकाश ने बताया कि जमीन विवाद में घटना हुई है और इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और जल्द ही इससे जुड़े आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इससे पहले वैशाली जिले में महुआ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने भूमि विवाद में अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। लगुरांव बिलनपुर निवासी लालबचन मांझी (60 वर्ष) का रविवार की देर रात अपने छोटे भाई ललन मांझी के साथ भूमि में हिस्सा को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद ललन मांझी ने लालबचन मांझी की तेज धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।

घटना को अंजाम देने के बाद ललन मांझी फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है। इस सिलसिले में संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।