बिहार में रफ्तार का कहर, होली पर सीतामढ़ी में आमने-सामने की बाइक की टक्कर में दो व्यक्ति की मौत
बिहार के सीतामढ़ी में रफ्तार का कहर देखने को मिला। होली के दिन हुए सड़क हादसे में दो व्यक्तियों को अपनी जान गंवानी पड़ी। दरअसल परसौनी थाना क्षेत्र के परसौंनी रिगा पथ पर मुशहरी गांव के समीप आमने सामने की बाइक की टक्कर में दो व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठे दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दोनों व्यक्तियों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।