आठ साल की बच्ची को अधेड़ ने बनाया हवस का शिकार, बच्ची ने कोर्ट में दर्ज कराए बयान
कुचायकोट थाने के एक गांव में आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद महिला थाने की पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित उसी गांव का रहने वाला दिवाकर तिवारी है।
पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले में बच्ची की मां के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में उन्होंने बताया है कि उसकी बच्ची पुराने घराड़ी में खेल रही थी। इस दौरान पड़ोस का आरोपित अधेड़ वहां पहुंचा और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
बच्ची ने जब घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी तो वे उसे लेकर महिला थाने में पहुंचे। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद महिला थानाध्यक्ष अफशां परवीन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी। इसके बाद उसे दबोच लिया गया।
फिर बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल में भेजा गया। जहां डॉक्टर ने उसकी जांच की। फिर महिला थानाध्यक्ष बच्ची को लेकर कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए पहुंची। जहां उसका बयान दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।