Breaking News

बेटी को दो बीघा जमीन देना चाहते थे पिता, कलयुगी भाई ने गोली मारकर की हत्या

 


बिहार के भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना के श्रीरामपुर में जमीन विवाद को लेकर भाई ने गोली मारकर बहन की हत्या कर दी। घटना बुधवार दोपहर की है। हत्या करने के बाद भाई दीपक कुमार फरार हो गया है। पुलिस ने गुंजन देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया है। 

पुलिस ने बताया कि इंद्रदेव यादव की पुत्री गुंजन देवी की शादी किरणपुर कोयलाचक में हुई थी। शादी के दो साल बाद पति की मौत हो गई। गुंजन पिता के घर श्रीरामपुर में रहती थी। पिता बेटी को दो बीघा जमीन देना चाहते थे। इससे नाराज भाई ने गोली मारकर बहन की हत्या कर दी।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।