Breaking News

छपरा गैस सिलेंडर से झुलसे युवक ने तोड़ा दम, घर में मातम

 


गड़खा। जिल्काबाद गांव में गैस सिलेंडर फटने से झुलसे युवक की मौत इलाज के क्रम में बुधवार को पटना में हो गई। वह पिछले चार दिनों से जीवन और मौत से जूझ रहा था। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गई। मृतक 20 वर्षीय रितिक कुमार जिल्काबाद गांव निवासी गोरख राय का पुत्र था। बीते 27 मार्च को गैस सिलेंडर फटने से लगी आग से वह बुरी तरह झुलस गया था। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। पटना में पिछले चार दिनों से उनका इलाज चल रहा था जहां बुधवार को वह जिंदगी की जंग हार गया और उसकी मौत हो गई। रितिक की मौत की सूचना मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। वहीं ग्रामीण भी गमगीन थे। रितिक तीन भाइयों और पांच बहनों में सबसे बड़ा था। वह मजदूरी कर अपने भाइयों बहनों की जीविका चलाता था और साथ में पढ़ाई भी करता था। घर का वह इकलौता कमाऊ सदस्य था। पिता गोरख राय बेटे की मौत के गम में बेसुध थे। मां रीता देवी के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। भाई-बहनों व अन्य परिजनों का भी रो रो कर बुरा हाल था। लोग सांत्वना दे रहा था पर वो काम नहीं आ रहा था। सीओ मो इस्माइल ने कहा कि पीडि़त परिवार को आपदा प्रबंधन के तहत सहायता राशि दी जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।