Breaking News

International Women's Day: पटना से बक्सर तक ऋचा ने चलाई ट्रेन, जंक्शन रहा महिलाओं के हवाले

 


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दानापुर मंडल के गुलजारबाग स्टेशन का परिचालन/संचालन महिला रेल कर्मियों द्वारा किया गया। वहीं, जंक्शन से बक्सर के लिए मेमू ट्रेन का संचालन भी महिला ड्राइवर द्वारा किया गया। साथ ही पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर, टिकट चेकिंग, आरपीएफ सुरक्षा एवं प्लेटफार्म संख्या 10 पर स्थित आरआरआई का कार्य भी महिला रेल कर्मियों द्वारा किया गया। साथ ही रिजर्वेशन कार्यालय की कमान भी शतप्रतिशत महिलाओं ने संभाला। अनारक्षित टिकट काउंटर महिलाओं के हवाले थे। 

मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार के निर्देश पर यह व्यवस्था की गई थी। स्टेशन निदेशक डॉ. नीलेश कुमार ने बताया कि पटना से गाड़ी सं-03203 /063225 मेमू, का परिचालन महिला लोको पायलट ऋचा कुमारी एवं गार्ड नेहा कुमारी ने किया। वहीं, बख्तियारपुर में महिला सफाईकर्मियों को सम्मानित किया गया। कोविड काल में फ्रंटलाइन महिला कर्मचारियों को मंडल कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सम्मानित किया गया। दानापुर के कोचिंग कॉम्प्लेक्स में भी महिला रेलकर्मियों ने मेनटेनेंस का कार्य किया। 

पटना एयरपोर्ट पर महिला अफसरों के हाथ में रही एटीसी की कमान
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पटना एयरपोर्ट के सभी प्रमुख कार्य महिला अधिकारियों और कर्मचारियों के हवाले रहा। विमानों को उतारने से लेकर उनके उड़ान भरने तक तकनीकी निर्देश महिला अफसरों ने दिए। एयर ट्रैफिक कंट्रोल-एटीसी में महिला अधिकारी और कर्मी की तैनाती की गई थी। वहीं नेविगेशन, सर्विलांस सिस्टम के साथ-साथ संचार का काम भी महिलाओं ने ही किया। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, वीमेन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं एयरपोर्ट पर महिला कर्मियों और अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।