Breaking News

International Women's Day: पटना एयरपोर्ट पर महिला अफसरों के हाथ में रही एटीसी की कमान

 


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पटना एयरपोर्ट के सभी प्रमुख कार्य महिला अधिकारियों और कर्मचारियों के हवाले रहा। विमानों को उतारने से लेकर उनके उड़ान भरने तक तकनीकी निर्देश महिला अफसरों ने दिए। एयर ट्रैफिक कंट्रोल-एटीसी में महिला अधिकारी और कर्मी की तैनाती की गई थी। 

वहीं नेविगेशन, सर्विलांस सिस्टम के साथ-साथ संचार का काम भी महिलाओं ने ही किया। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, वीमेन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं एयरपोर्ट पर महिला कर्मियों और अधिकारियों को सम्मानित किया गया। 

हर बार महिला यात्रियों को फूल व चॉकलेट देकर पटना एयरपोर्ट पर स्वागत किया जाता था, लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार सादगी से आयोजन हुआ। हर महिला यात्री को आते-जाते एयरपोर्ट पर विमानन कंपनी के प्रतिनिधि शुभकामना देते दिखे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।