International Women's Day: गुलजारबाग और पटना जंक्शन होगा महिला रेलकर्मी के हवाले, यात्रियों को दिया जाएगा महिला सशक्तीकरण का संदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दानापुर मंडल के गुलजारबाग स्टेशन का परिचालन/संचालन पूरी तरह महिला रेल कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। वहीं, पटना जंक्शन भी पूरी तरह महिलाओं के जिम्मे रहेगा। सभी प्रमुख विभागों में फ्रंट लाइन स्टाफ महिला होंगी। पटना जंक्शन के निदेशक डॉ. नीलेश कुमार ने बताया कि प्लेटफार्म पर टीएक्सआर, टिकट चेकिंग स्टाफ, आरपीएफ एवं प्लेटफार्म संख्या 10 पर स्थित आरआरआई का कार्य भी महिला रेल कर्मी द्वारा किया जाएगा। जंक्शन पर टिकट काउंटर पर भी महिला रेल कर्मी होंगी। पार्सल में बुकिंग की जिम्मेवारी भी महिला को सौंपा जाएगा।
दानापुर रेल मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी पृथ्वी राज ने बताया कि महिला सशक्तीकरण का संदेश यात्रियों और आम जनमानस में देने के लिए पटना जंक्शन से बक्सर तक एक ट्रेन का परिचालन भी महिला रेल कर्मी से कराया जाएगा। गाड़ी सं. 03203/063225 मेमू, को जंक्शन से दोपहर 12/35 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए महिला लोको पायलट रिचा कुमारी एवं गार्ड नेहा कुमारी ड्यूटी पर रहेंगी। वहीं, जंक्शन के सभी प्रमुख विभाग में सिग्नल एवं टेलीकॉम के अलावा दूसरे विभाग भी महिला रेल कर्मियों के हवाले होगा।
महिला रेल कर्मी का होगा सम्मान
दानापुर रेल मंडल के वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि
दानापुर रेल मंडल के 10 महिला कर्मियों को महिला नेतृत्व के लिए सम्मानित
किया जाएगा। कोरोना के काल में रेल में अपने अतुलनीय योगदान के लिए 8 मार्च
को इन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाली महिला रेल
कर्मियों में डॉक्टर जे. राय, डॉक्टर सीमा कुमारी, डॉ. नीलम सिन्हा, ताप्ती
रॉय, पुष्प लता, सीमा कुमारी, राजमणि देवी, सांझल मरांडी, कंचन कुमारी और
अंजली कुमारी शामिल है। इन सभी महिलाओं को कोरोना से लड़ाई में योगदान के
लिए पूर्व मध्य रेल की ओर से सम्मानित किया जाएगा। ऐसा रेल बोर्ड के
निर्देश पर किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।