Breaking News

किशनगंज:- आज से चौथे चरण के कोविड टीकाकरण की होगी शुरुआत



-45 या उससे अधिक उम्र के सभी व्यक्ति का होगा  टीकाकरण

-टीकाकरण को लेकर जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित 

- टीकाकरण के अनुश्रवण एवं निरीक्षण करने को जिलास्तर पर अधिकारियों एवं डाॅक्टरों का दल गठित

-प्रत्येक प्रखंड में 45 या उससे अधिक आयुवर्ग के 100 शिक्षकों एवं पंचायत के 30 तथा 200 जीविका दीदी को प्रतिदिन टीकाकरण का  लक्ष्य दिया गया है 


किशनगंज, 31 मार्च। कोविड- 19 संक्रमण से बचाव के लिए सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रन्टलाइन वर्कर्स एवं 60 या इससे अधिक उम्र के लोगों को तथा 45 से 59 आयु वर्ग के गंभीर रोगों से ग्रसित लोगों को कोविड- 19 का टीकाकरण किया जा रहा है। लेकिन 1 अप्रैल  से 45 या उससे अधिक आयुवर्ग के सभी व्यक्तियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित टीकास्थलों पर कोविड- 19 का टीकाकरण किया जाना है। टीकाकरण को लेकर आदित्य प्रकाश, जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला स्वास्थ्य समिति की अध्यक्षता में टीकाकरण की तैयारी  क्व लिये  जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय के  सभा कक्ष में  आयोजित की गई |  बैठक की शुरुआत में डब्लू.एच.ओ  एस ऍम ओ अमित कुमार के द्वारा पीपीटी के माध्यम से 45 वर्ष के ऊपर के सभी लोगों का  टीकाकरण की तैयारी से संबधित बिंदुओं पर प्रस्तुति दी  गई। बैठक में जिला पदाधिकारी आदित्य प्रकाश ने कहा कि देश में प्रतिदिन कोरोना के नये स्ट्रेन से संक्रमितों की संख्या धीरे-धीरे ही सही लेकिन बढ़ ही रही है जो चिंता का विषय है। एहतियात के लिए स्वास्थ्य विभाग ने  कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर टीकाकरण अभियान के चौथे चरण में अब 45 वर्ष के ऊपर के सभी लोगों का  टीकाकरण किया जाएगा| 1 अप्रैल से शुरू हो रहे 45 वर्ष के ऊपर के सभी लोगों के लिए टीकाकरण अभियान को पूर्ण रूप से लक्ष्य प्राप्ति के लिए जिला पदाधिकारी ने सतत अनुश्रवण एवं निरीक्षण करने को  जिलास्तर पर अधिकारियों एवं डाॅक्टरों का दल गठित किया है |



- प्रत्येक प्रखंड के 100 शिक्षकों एवं पंचायत के 30 योग्य लाभार्थियों को प्रतिदिन निर्धारित किया लक्ष्य


बैठक में जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को प्रत्येक प्रखंड में 45 या उससे अधिक आयुवर्ग के 100 शिक्षकों का तथा ,  जिला पंचायत पदाधिकारी को प्रत्येक पंचायत के 45 या उससे अधिक आयुवर्ग 30-30 एवं  200 जीविका दीदी, वृद्ध पेंशन के  200 लोगों को दैनिक रूप से टीकाकरण कराने का निर्देश दिया। जिले के सभी चयनित 30 टीकाकरण स्थलों में  लाभार्थी सत्यापन, टीकाकरण ,कोल्ड चेन और लॉजिस्टिक्स प्रबंधन, बायोमेडिकल, वेस्ट मैनेजमेंट, एईएफआई प्रबंधन , वयोवृद्ध लोगों को टीका लगाने के लिए आशा कर्मियों, शिक्षक , जीविका दीदी , पंचायत के जनप्रतिनिधि आदि   के माध्यम से 45 वर्ष के ऊपर के सभी लोगों की सूची तैयार की जा रही है| टीका लगाने के लिए लोगों को आधार कार्ड  के माध्यम से अपना पंजीकरण कराना होगा| टीकाकरण सत्र स्थल पर सत्यापन कर्ता के द्वारा आईडी सत्यापित करने के बाद लोगों को टीका लगाया जायेगा| टीकाकरण के बाद लोगों को आधा घंटा टीकाकरण स्थल पर ही रहना है| टीकाकरण के पूर्व कमरे को सैनिटाइज  किया जाएगा ,कार्य कर रहे कर्मियों को भी सैनिटाइजर, मुंह पर मास्क लगाना होगा तथा कोविड-19 के हर नियम को पालन करना होगा। इस बाबत कंट्रोल रूम गठित हो गयी  है तथा पहले जिला स्तरीय फिर प्रखंड स्तरीय एवं जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग प्राप्त किया जाएगा।

सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा:

बैठक में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ रफत हुसैन ने बताया  विभागीय आदेश के अनुसार 1 अप्रैल से जिनकी उम्र 45 वर्ष के ऊपर है कोई भी व्यक्ति अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्रों पर टीकाकरण करवा सकता है। टीकाकरण करवाने वाले लाभार्थी अपना आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के आधार पर अपने नजदीक टीकाकरण केंद्र पर जाकर ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन करवाकर तुरंत टीका ले सकते हैं। जिले में कुल 30 केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है| जिसमें से सभी प्राथमिक , सामुदायिक एवं अतिरक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के अलावा सदर अस्पताल तथा माता गुजरी मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण केंद्र पर बनाए गए हैं| सिविल सर्जन ने बताया  अधिक से अधिक लोग टीका से  लाभान्वित हो इसके लिए जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग  लेकर लोगों  को जागरूक किया जा रहा है।

 जिले में प्रतिदिन लगभग 1350 कोरोना जांच:-


सिविल सर्जन श्री नंदन ने बताया  जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में 1350 कोरोना जांच नियमित रूप से की  जा रही  है| इसे लेकर संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये जा रहे हैं| जिले में कुल 355269 लोगों की कोरोना जांच की  गयी है |  जिसमें  4427 लोग पॉजिटिव पाए गये| इसमें 4397 लोग स्वस्थ हो चुके हैं |   वर्तमान में कुल 14 कोरोना संक्रमित व्यक्ति जिले में हैं |  जिसमे से 13 जिले के  और 03 जिले के बाहर  से हैं  |

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।