दरियापुर:-डेरनी पुलिस ने 24 घंटो के अंदर चोरी के पैसो के साथ 1 अपराधी को किया गिरफ्तार।
अमित कुमार/दरियापुर
डेरनी थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के चौकीदार शैलेश राय के घर से करीब दो लाख रूपये की चोरी की गई थी जिसकी सूचना पर डेरनी थाना प्रभारी अशोक कुमार दास ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छानबीन शुरू दी जिसके बाद पैसो के साथ चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार डेरनी थाना के चौकीदार शैलेश राय अपने घर का काम करवा रहा था जो सोमवार को ईट भठ्ठा से ईंट मंगवाया था उसी ट्रेक्टर पर बलिटोला निवासी रौशन कुमार पिता उमेश राय आया था जो पैसे को निकालते देखा था। पैसो की मोटी रकम को देख रौशन को लालच लग गया। सोमवार की रात ही रौशन अपने दोस्तों के साथ आया और पैसा चोरी कर चला गया सुबह जब गृह स्वामी घर का सामान मंगवाने के लिए पैसा निकालने गए तब उसका होश उड़ गया वहां से पैसा गायब था तभी चौकीदार ने चोरी की घटना को थाना अध्यक्ष अशोक कुमार दास को बतायी जिसपर थाना अध्यक्ष ने त्वरित करवायी करते हुए छानबिन शुरू की तब शक के आधार पर पैसो के साथ चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष अशोक कुमार दास ने बताया कि चौकीदार द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अधार पर छानबिन में शक के अनुसार ईट भट्ठा से पुरनाडीह निवासी रौशन कुमार को पकड़ा उसके पास से दो हजार का 25 नोट 5 सौ के 240 नोट कुल 1 लाख 70 हजार के साथ एक जोड़ा चांदी का पायल तथा एक मोबाइल बरामद किया गया दूसरे चोर के खिलाफ छापेमारी की जा रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।