Breaking News

पूर्वी चम्पारण घोड़ासहन रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या की कोशिश कर रहा युवक गंभीर रूप से हुआ जख्मी।।



घोड़ासहन पूर्वी चम्पारण: रेलवे ट्रैक पर सोकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने जा रहे एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।  बताया जाता है कि बुधवार की सुबह रक्सौल से पाटलिपुत्र जा रहे डीएमयू ट्रेन जैसे ही पुरनहिया रेलवे ढाला के समीप पहुंची तभी युवक रेलवे ट्रैक पर सोया हुआ था जिसे देख कर लोको पायलट ने ट्रेन रोककर उसे रेलवे ट्रैक से हटया तत्पश्चात युवक पुनः आत्महत्या करने के इरादे से ट्रेन के चपेट में समा गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया स्थानीय लोगों की सूचना पर आरपीएफ एवं जीआरपी ने मौके पर पहुंच जख्मी युवक को घोड़ासहन पीएचसी में पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने मोतिहारी रेफर कर दिया,घायल युवक की पहचान घोड़ासहन के झौरखर थाना क्षेत्र के बड़ोखर निवासी 27 वर्षीय रामाकांत यादव के रूप में की गई है,स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार युवक प्रदेश में मजदूरी करता था जो होली के समय कुछ दिन पूर्व घर आया था,प्रथम दृष्ट्या मामला परिवारिक कलह का बतया जाता है ।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।