Breaking News

बिहार के अररिया निवासी तीन मजदूरों की पंजाब में हुए भीषण हादसे में मौत और 35 अन्य घायल

 


पंजाब के लुधियाना स्थित शकरपुरा ढाबा रोड में मकान गिरने से उसकी चपेट में आने से फारबिसगंज प्रखंड के खबासपुर गांव के तीन मजदूरों की मौत हो गयी। इस हादसे में अन्य 35 मजदूर घायल हो गए। घटना सोमवार को घटी है। घटना के बाद खबासपुर गांव में मृतक के घरों में कोहराम मचा है।

मृतकों में खबासपुर वार्ड सात के मो खुर्शीद(50 वर्ष), मो मुस्तकीम(42 वर्ष) व मो शमशुल (30 वर्ष) शामिल हैं।  सभी मजदूर 15-20 रोज पूर्व गांव से काम पर पंजाब गए थे। मजदूरों को ले जाने वाला ठेकेदार फरार हो गया है। सभी 35 घायलों का इलाज चल रहा है। 

ग्रामीणों के मुताबिक इस गांव के सौ से ज्यादा लोग पंजाब में जुगाड़ टेक्नोलॉजी से मकान बनाने और मकान को उठाने आदि का काम करते हैं।  मगर तीन की मौत और 35 के घायल होने के बाद गांव में अफरातफरी का  माहौल है। मृतकों के घरों में परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।