Breaking News

Bihar Crime: कटिहार में भतीजा ने जमीन विवाद को लेकर चाचा की कुल्हाड़ी से मार की हत्या, परिजनों ने किया सड़क जाम

 


बिहार के कटिहार जिले के धनगामा पंचायत के महादलित टोला के समीप सामुदायिक भवन के निकट पूर्व से चल रहे जमीनी विवाद को लेकर घात लगाये बदमाशों ने  टोला सेवक सह ग्रामीण चिकित्सक रामप्रसाद राय (50) की हत्या कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी। घटना सोमवार साढ़े बारह बजे की है। 

मृतक की पत्नी यशोदा देवी ने बताया कि उनको आते देख सभी आरोपी भाग निकले। जब वे घटनास्थल पर पहुंची तो उनके पति गंभीर हालत में थे। उन्होंने बताया कि धनगामा हटिया से आ रहे थे अचानक घर के समीप पहुंचते ही घात लगाये गांव के ही लोगों ने कुल्हाड़ी और बल्ल्म से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी। इस दौरान परिवार के लोग व ग्रामीण चौकी कुम्हड़ी मुख्य सड़क को मंगली हटिया के पास आधे घंटे तक जाम कर दिया। 

ग्रामीणों का मानना है कि भतीजा ने दर्जनों लोगों के साथ मिलकर चाचा की हत्या कर दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में परिवार के अलावा गांव के लोग कदवा थाना पहुंच बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। घटना की सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बारसोई दल बल के साथ कैम्प किये हुए हैं।

परिजनों के आवेदन के आलोक में हत्या का मामला दर्ज किया जायेगा। घटना में शामिल कोई भी हो उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा। भूमि विवाद पूर्व के रास्ते के क कारण ही उसकी हत्या हुई है।
- प्रेमनाथ राम, एसडीओ बारेसोई

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।