Breaking News

बिहारशरीफ :- सीआरपीएफ जवान के घर से 5 लाख की चोरी

 


होली मनाने ताला लगाकर घर गये थे परिजन

बिहार थाना क्षेत्र के मणिराम अखाड़ा के पास हुई घटना

चोरी-बिहारशरीफ के मणिराम अखाड़ा के पास बिखरे सामान दिखाती महिला।

बिहारशरीफ। बिहार थाना क्षेत्र के मणिराम अखाड़ा के पास सोमवार की रात चोरों ने सीआरपीएफ जवान के घर से 5 लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली। जवान का पूरा परिवार घर में ताला लगाकर होली मनाने अपने घर गया था। मंगलवार की सुबह पड़ोसियों ने घर का टूटा ताला देखकर जवान उदय शंकर के परिवार को सूचना दी। सूचना पाकर घर के लोग पहुंचे। सूचना पाकर पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की है।

जवान झारखंड के लोहरदगा जिला में तैनात है। पत्नी अर्चना देवी ने बताया कि वह बच्चों के साथ होली के पहले अपने मायके पटना जिला के बाढ़ चली गयी थी। मंगलवार की सुबह पड़ोसी ने फोन कर घटना की सूचना दी। चोरों ने 50 हजार रुपये नकद व सोने-चांदी के जेवर चुरा लिये। चोरों की तस्वीर पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। फुटेज में दो चोर दिख रहे हैं। एक के हाथ में पिस्तौल तो दूसरे के हाथ में चाकू है। बदमाशों ने चोरी करने से पहले पड़ोसियों के घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस चोरों की तलाश में जुट गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।