बिहारशरीफ :- रेल कारखाना के चार कर्मी पॉजिटिव
हरनौत। सवारी डिब्बा मरम्मत कारखाना के चार कर्मी संक्रमित हुए हैं। सोमवार को भी एक कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। हेल्थ मैनेजर राजेश कुमार ने बताया कि आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए 226 लोगों का सैंपल लिया गया है। वहीं 30 लोगों का एंटीजेन टेस्ट किया गया। इसमें चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। मंगलवार को विभिन्नस सेंटरों पर 770 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गयी।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।