बिहारशरीफ :- ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत
एकंगरसराय के मिल्कीपर गांव के पास हुआ हादसा
एकंगरसराय। स्थानीय रेलवे स्टेशन के दक्षिण मिल्कीपर गांव के पास मंगलवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गयी। मृतका धुरगांव निवासी चन्द्रशेखर प्रसाद की 35 वर्षीया पत्नी नमिता देवी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजन के हवाले कर दिया है।
ग्रामीणों की माने तो महिला दवाई लाने के लिए घर से निकली थी। मिल्कीपर गांव के पास महिला इस्लामपुर की ओर से आ रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गयी। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। कुछ लोग महिला के आत्महत्या करने की भी चर्चा कर रहे थे। थानाध्यक्ष विवेक राज ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।