Breaking News

अपराधियों ने आईजीआईएमएस में दो लोगों को मारी गोली, मासूम को भी किया घायल

 


आईजीआईएमएस में बुधवार की रात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों की गोलीबारी के दौरान एक मासूम भी घायल हो गया। उसे भी गोली लगी है। मृतक की पहचान वीरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची शास्त्रीनगर थाने की पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।

दवा से संबंधित विवाद को लेकर हत्या की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात करने में जुटी हुई है। वही आईजीआईएमएस में एक साथ दो लोगों को गोली लगने के बाद अफरा तफरी की स्थिति है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।